लोगों को पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना सरकार की 4 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि: राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर 22 दिसंबर: देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य के लोगों को पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की 4 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।

यह उदगार उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पुंदर पंचायत के तहत गांव पलोटा(द्रमण) तथा नागनी पंचायत के रिन्ना गांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

वन मंत्री ने इस दौरान नागनी पंचायत के बाण गांव में 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन तथा 23 लाख रुपए की लागत से बनाए गए जखबड़ से रिन्ना गांव के सम्पर्क मार्ग का भी उदघाटन किया। उन्होंने हरिजन बस्ती नागनी का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

वन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल काफी शानदार तथा उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लागू करने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को इन चार वर्षों के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ करोड़ों रुपए की अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

राकेश पठानिया ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि इन चार वर्षों के दौरान विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

वन मंत्री ने इस मौके पर जन समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने कोटपलाहड़ी पंचायत के घट्टा गांव में तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले जजंघर का भी शिलान्यास किया ।

घोषणाएं

रिन्ना में लिंक मार्ग के लिए 10 लाख रुपए, महिला मंडल भवन बाण को जरूरी सामान खरीदने के लिए अपनी तरफ से 31 हज़ार रुपए, वाटर कूलर तथा टाइल्स लगवाने की घोषणा की। उन्होंने भवन निर्माण के लिए जमीन देने वाले दानी श्री अच्छर सिंह को शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया।

 ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएफओ विकल्प यादव, बीडीओ श्याम सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद चंदेल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, सहायक अभियंता सुखविंद्र सिंह ,जल शक्ति विभाग के एसडीओ दवेंद्र राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप पाठक,एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री अशोक जरयाल, बीडीसी सदस्य प्रवीण कुमारी,पुंदर पंचायत की प्रधान रमना देवी, उपप्रधान मोहिंद्र सिंह, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के ज़िला सयोंजक एवम मंडल महामंत्री अश्वनी शर्मा, पूर्व उपप्रधान देव राज कौंडल, नागनी पंचायत की प्रधान राजबन्त कौर सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि, अन्य विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...