लोगों की मांग पर पालमपुर शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत कियाः मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

पालमपुर/ कांगड़ा, राजीव जसबाल 

कांगड़ा जिले का पालमपुर शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए राज्य सरकार ने पालमपुर शहर के लोगों की मांग पर इस शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज जिला कांगड़ा के रोटरी क्लब पालमपुर में ‘बुद्धजीवी सम्मेलन’ के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों के दौरान राज्य में 379 नई पंचायतें, 7 नगर पंचायतें और तीन नगर निगमों का गठन किया है, ताकि लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ इन क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों के दौरान कांग्रेस ने केवल एक नगर निगम गठित किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम बनने से पालमपुर शहर का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोग, पालमपुर के लोगों को कथित करों के संबंध में गुमराह कर रहे।

उन्होंने कहा कि नए नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले लोगों से आगामी तीन वर्षों तक कोई कर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पालमपुर शहर के पुराने गौरव को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नेहरिया व मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...