लोगों की बेशकीमती ज़िंदगी पर छा रहे कुंडलस लोह उद्योग के धुएं के बादल

--Advertisement--

बद्दी बरोटीवाला रोड़ पर शाम ढलते ही फैल जाता है धुंआ, लोगों का सांस लेना भी है दुर्भर, शिकायत के बाबजूद पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड नहीं करता कोई कार्रवाई, बीबीएन के लोगो का कहना उद्योग काम करें लेकिन हम लोगों की जिंदगी का नुकसान ना करें

सोलन – रजनीश ठाकुर                           

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योग प्राइम स्टील सीरीज एक के बाद अब हमने कुंडलस लोह उद्योग सीरीज 2, पर हमने नुमायाना किया और देखा तो इस कंपनी के भी प्राइम स्टील की तरह ही प्रदूषण देखा गया देखने पर आलम यह लगा कि यहां की हवा, पानी ओर ज़मीन में जहर घोल रहे हैं।

आलम यह है के इन बेलगाम लोहा उद्योगों के प्रदूषण से लोग गम्भीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लोगों द्वारा कई बार पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड को शिकायत के बाबजूद भी इन लोहा उद्योगों पर कार्रवाई नहीं हो रही।

औद्योगिक क्षेत्रों बरोटीवाला के तहत बुरांवाला स्थित कुंडल्स लोह उद्योग के शेड से दिन रात धुआं निकल रहा है। इस उद्योग की चिमनी लोगों ने कभी चलती नहीं देखी, जिसके चलते उद्योग के शेड से निकलने वाले धुएं ने लोगों को परेशान कर रखा है।

शाम ढलते ही कुंडल्स लोह उद्योग के चारों तरफ धुएं के ऐसे बादल छा जाते हैं जैसे सर्दियों में घनी धुन्ध पड़ी हो। इतना ही नहीं उद्योग के साथ लगते बद्दी बरोटीवाला रोड़ पर बुरांवाला में भी मुख्य सड़क पर धुन्ध जैसा आलम रहता है। जबकि प्रदूषण मानकों के अनुसार लोहा उद्योग का धुआं चिमनी से निकलना चाहिए ताकि धुआं नीचे न फैले। लेकिन कुंडल्स लोह उद्योग का धुआं शेडों से निकल रहा है जो नीचे फैल रहा है।

दिन रात शेडों से निकलने वाले धुएं के चलते आसपास के स्थानीय लोग भी बुरी तरह से परेशान हैं। लोगों का कहना है के उद्योग के आसपास के क्षेत्र में लोहा उद्योग का धुंआ फैलने से लोग सांस, दिल व किडनी की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। लोहा उद्योग के इस धुएं में लोहे के सूक्ष्म कण भी हवा में फैल रहे हैं। जबकि अगर धुआं चिमनी से निकले तो वह फिल्टर होकर निकलता है और नीचे नहीं फैलता।

लेकिन कुंडल्स लोह उद्योग के शेडों से चारों ओर से निकलने वाले धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सूचना के बाद जब मौके पर मीडिया टीम पहुंची तो हालात बद से भी बदतर थे। उद्योग से निकलने वाला धुआं चारों ओर फैला था।

अधिकारियों से जब बात करने कोशिश की जा रही है तो अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। बद्दी प्रदूषण बोर्ड कंट्रोल के एक्सियन परवीन गुप्ता, और उनके एसडीओ ने तो मीडिया के फोन उठाने छोड़ दिए है।

बही मेंबर सेक्रेटरी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने ने भी फोन नहीं उठाया। जिससे यह प्रतीत होता है कि कहीं दाल में ऊपर से नीचे तक तो काला नहीं है लेकिन बीबीएन के साथ हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने का फैसला जो मीडिया ने लिया है, उसे अंजाम मीडिया पीछे नहीं हटेगा और हर दिन एक नई सीरीज को सरकार के आगे भेजा जाएगा और इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...