हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) की अनुबंध आधार पर बैचवाइज भर्ती के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।

अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2024 को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय निर्माण भवन, एचपीपीडब्ल्यूडी, निगम बिहार, शिमला-2 में पहुंचे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।
पात्रता व अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग के दूरभाष नम्बर 0177-2621401, 2621403 और 2625492 पर संपर्क कर सकते हैं।

