लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुसीबत, पार्टी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा; जानें वजह?

--Advertisement--

बल्ह ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर व महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने छोड़ी कांग्रेस, डडौर में हुई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, वरिष्ठ नेताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की हो रही थी अनदेखी

मंडी – अजय सूर्या

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार को उनके घर डडौर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं की हो रही अनदेखी

बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था कि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है वह दुखद है।

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल भेज गए

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद भी मामले को हाईकमान ने हल्के से लिया है। इससे आहत होकर जिला कांग्रेस कमेटी और बल्ह ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों को यह कदम उठाना पड़ा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को ई मेल से भेज दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बल्ह ब्लाक कांग्रेस कमेटी की समस्त कार्यकारिणी ने हाईकमान को मीडिया के माध्यम से अवगत करवाया था कि अगर प्रदेश संगठन और सरकार में इसी तरह से अनदेखी जारी रहती है तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

इन लोगों ने दिया इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपने पदों से त्यागपत्र भेजने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक जिला महामंत्री , मुरारी शर्मा सचिव , मोहन गुलेरिया सचिव , इंद्र सिंह, बलराज चौधरी, पंचायती राज संगठन बल्ह के अध्यक्ष तारा तूंगला, महासचिव ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, महिला मोर्चा बल्ह ब्लाक की अध्यक्ष माया देवी, महामंत्री बल्ह कांग्रेस शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया, बल्ह युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन राणा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल कपूर,सागर कमल,राजेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...