
शिमला, जसपाल ठाकुर
कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू कोरोना कफ्र्यु के तहत नई बंदिशों की अनुपालना की निगरानी व निरीक्षण कर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया ।
उन्होंने लागू की गई बंदिशों को जांचने के लिए आज शिमला नगर के छोटा शिमला, संजौली, ढली व मशोबरा क्षेत्र के बाजारों का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि इन जगहों पर लोगों व दुकानदारों द्वारा नई बंदिशों का पालन किया जा रहा है ।
उन्होंने इस दौरान एक बजे तक दुकान बन्द न करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कोरोना कफ्र्यु की अनुपालना व कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सहयोग की अपील की ।
