
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
जीते हुए नेता ,पहुंचे मां के धाम,श्री नयना देवी जी )जहां प्रदेश के पंचायती चुनावों का समापन हो चुका है वहीं जीते हुए नेता मां की नगरी में मां नयना का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गाजे बाजे के साथ हाजिर हो रहे हैं,बेहद रोचक तथ्य ये है कि सभी नेता अपने इलाके के लोगों के साथ ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते गाते हुए मां के दर प्रस्तुत हो रहे हैं,
स्थानीय क्षेत्र की पंचायत लेहडी में प्रधान पद पर युवा शिक्षित निर्वाचित श्रीमती अनिता चौधरी ने बताया कि हमारे क्षेत्र के लोगों को मां नयना देवी जी के प्रति अगाध श्रद्धा और विश्वास है,जिसके चलते मां नयना देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत ही अपने इलाके और लोगो की सेवा में हाजिर हो जाऊंगी.
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के रोजगार के अवसर ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध करवाना रहेगा ,वहीं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्ग का विकास करवाना चाहती है और सरकार के सभी कल्याण कारी योजनाओं को लागू करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी,इस मौका पर स्थानीय लोगों सहित सभी समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
