लुधियाना से धर्मशाला आ रही डस्टर कार में लगी आग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंजाब के लुधियाना शहर से धर्मशाला घूमने आए पर्यटकों की कार में जिलाधीश कार्यालय के सामने आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना से कुछ लोग एक डस्टर कार में सवार होकर धर्मशाला की ओर आ रहे थे। इस दौरा जिलाधीश कार्यालय के सामने उनकी कार के इंजन में आग लग गई।

यह कार बलविंद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी लुधियाना की थी। आग लगने के बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया।

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पुष्टि करते हुए फायर आफिसर कांगड़ा एसके चौधरी ने बताया कि कार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...