
दुराना – राजेश कुमार
लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना जोकि चंगर क्षेत्र का एक अग्रणी स्कूल है। जिसका इस बार भी जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय के कुल 24 विद्यार्थियों ने + 2 विज्ञान संकाय की परीक्षा दी जिसमें 13 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए जिसमें कल्कि ने 500 मे से 440, नितिन 440,महिमा 432, पलक शर्मा 423, कशिश 416, कोमल 412, आयुष भारती 409, करण 407, अंशिका 404, प्रतीक्षा 403, अंकित 402, उदय 401, अभय 400 अंक प्राप्त किये l
वर्ष 2005 से शुरू हुए इस विद्यालय में पहले भी कई मौकों पर चंगर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है l इसी वर्ष विद्यालय के 16 विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाई योजना के अंतर्गत लैपटॉप प्राप्त हुए l
अब तक विद्यालय से पढ़ें 62 विद्यार्थी एयर फोर्स, नेवी, इंडियन आर्मी ब भारतीय डाक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं l विद्यालय के अब तक 58 विद्यार्थी ₹20 हज़ार प्रति छात्र छात्रवृत्ति पाने में सफल रहे हैं l
विद्यालय के चेयरमैन किशोर चौधरी जी का मानना व कहना है कि हमारे चंगर क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति अपने बच्चों को गुणात्मक व लाभदायक शिक्षा देने में सक्षम रहे l
इसी बात को मद्देनजर रखते विद्यालय का संचालन किया जा रहा है l ताकि भविष्य में विद्यार्थी अच्छे नागरिक बन देश की सेवा कर सकें l
विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश कुमार व समस्त अध्यापकों ने सभी सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैँ l
