लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू से पीड़ित, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

लाहौल-स्पीति विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो गए हैं। रवि ठाकुर दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की थी।

यात्रा से लौटने के बाद से ही रवि ठाकुर का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले 4 दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। उन्होंने डाॅक्टर से अपनी सेहत की जांच करवाई तो पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है।

रवि ठाकुर दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। रवि ठाकुर के साथ गई टीम के सभी साथी फिलहाल स्वस्थ हैं। हालांकि सड़क दुर्घटना होने से 3 साथियों को चोट भी लगी थी लेकिन अब सभी साथी ठीक हैं।

रवि ठाकुर ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आइसोलेट रहने और आराम करने को कहा है। रवि ठाकुर ने कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर नए जोश के साथ अपने लोगों के बीच लौटेंगे और मिलकर लाहौल-स्पीति का विकास करवाएंगे। लाहौल कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...