लाहौल-स्पीति के मढ़गां नाले में बगैर बारिश बाढ़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

आपने अक्सर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो तो खूब देखें होंगे। लेकिन हिमाचल प्रदेश के लाहौल में लोग उस समय हैरान हो गए जब बगैर बारिश के ही नाले में बाढ़ आ गई। मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति का है।

लाहौल-स्पीति के उदयपुर के मढ़गां नाले में अचानक सुबह करीब 4 बजे बाढ़ आ गई। खास बात ये है कि इस दौरान बारिश भी नहीं हो रही थी।

मढ़गां नाले में जलस्तर इस कदर बढ़ गया कि उदयपुर- किलाड़ मार्ग यातायात के लिए करीब 10 घंटों तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लगी रही।

सूचना मिलते ही BRO ने मार्ग को बहाल कर दिया। करीब 10 घंटे बाद मार्ग वाहनों के लिए खुल गया।

बाढ़ का कारण

जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान बढ़ गया था, जिस कारण ग्लेशियर पिघलने शुरू हो गए। ग्लेशियर पिघलने के कारण यहां एकाएक नाले में जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ की स्थिति उत्पन हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...