लाहडू पंचायत में संजय गुलेरिया ने युवाओं को बांटी क्रिकेट कीट

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के साथ साथ संजय गुलेरिया एक समाज सेवी भी है, जिन्होंने आज सोमवार को वह लाहडू पंचायत के युवाओं के साथ मिले और युवाओं को क्रिकेट खेल का सामना भेंट किया।

इस मौके पर संजय गुलेरिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की ताकत और भविष्य है वहीं संजय गुलेरिया ने युवाओं में नशें के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा युवाओं को नशें से बचकर अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन मे सर्वांगिण विकास का मुख्य कारक है। इसलिए जीवन मे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अन्य बच्चों को इस क्षेत्र में प्रेरणा देने के लिए यह आवश्यक है कि खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सही तरीके से सम्मान किया जाए। और युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...