लापरवाही: मैरा पंचायत में पाइप लाइन लीकेज से सड़क पर रोज बह रहा हजारों लीटर पानी, नलों में प्रेशर कम

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जहां कई गांवों में पीने के पानी की कमी है तो वही पंचायत मैरा के वार्ड नंबर 9 के वासुदेव सिंह के घर के पास सड़क किनारे जलशक्ति विभाग की दो प्राइवेट नलों की पाइप लाइन लीकेज होने से पीने का पानी व्यर्थ में बह रहा है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस संपर्क सड़क से विभाग के कर्मचारी भी गुजर रहे हैं। किसी ने भी इस लीकेज पानी की पेयजल पाइप को ठीक करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

दुखद बात तो यह है कि जलशक्ति विभाग तमाम ग्रामीणों को पानी की बूंद बूंद कितनी कीमती है। इस बारे हर किसी को जागरुक भी करते हैं। लेकिन यहां विभाग को कौन समझाए। यहां पानी सड़क किनारे वह रहा है। जिससे वासुदेव सिंह के मकान में सीलन हो रही है।

वहीं वासुदेव सिंह ने बताया है पाइपलाइन में तीन महीनों से लीकेज है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों को कई बार इस लीकेज को ठीक करने के लिए कहा गया परंतु उन्होंने आज तक इस लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। जवकि बासुदेव पाईप खुदाई का खर्चा उठाने को भी तैयार है फिर भी पाईप ठीक नहीं हो रही।

वहीं वासुदेव सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय भरमाड़ में 26 सितम्बर को लिखित तौर पर की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं वासुदेव ने सरकार तथा जलशक्ति विभाग से गुहार लगाई है कि इस पाईप लाईन को जल्द से जल्द सही किया जाए जिससे मेरे मकान में सीलन ना हो और लोगों को पानी भी मिल सकें।

फिटर सुभाष चंद के बोल

जव बिभाग के फिटर सुभाष चंद से जानना चाहा तो उसने बताया कि मुझे इस बारे जानकारी है जल्द ही ठीक करवा दूंगा।

कनिष्ठ अभियंता के बोल

जब इस बारे में कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...