लव जिहाद का शिकार होने से बालबाल बची हिमाचल की बालिका, नाबालिग को बहला ले गए थे दो मुस्लिम युवक

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बड़े शहरों की तर्ज पर अब लव जिहाद ने जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में भी दस्तक दे दी है।

ताजा मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई का सामने आया है , जहां की एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दो मुस्लिम युवाओं द्वारा बहला-फुसलाकर उत्तराखंड ले जाया गया।

इस बात की पोल तब खुली जब दोनों मुस्लिम युवक उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में मंगलवार देर रात को पहुंचे और रात्रि को करीब 11 बजे सावड़ा में एक होटल में कमरा लेने लगे।

इसी दौरान होटल मैनेजर ने जब आईडी प्रूफ मांगा तो मुस्लिम युवाओं ने तो अपना आईडी प्रूफ दे दिया।

लेकिन 15 वर्षीय किशोरी आनाकानी करने लगी , जिसके चलते होटल मैनेजर को शक हुआ और उसने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी।

कमरा न मिलने के चलते दोनों मुस्लिम युवको को शक हुआ कि उनकी पोल खुलने वाली है , जिसके चलते वह रात को ही सावड़ा से अपने वाहन में कोटि कांसर की और निकल पड़े , लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें करीब 30 किलोमीटर दूर कोटीकांसर गांव में धर दबोचा।

जहां से दोनों युवाओं और 15 वर्षीय किशोरी को राजस्व थाना कालसी पूछताछ के लिए लाया गया। बताते हैं कि युवती जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली है जो लव जिहाद का शिकार बनने जा रही थी।

इस बात की सूचना स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने हिंदू संगठनों को भी इसकी सूचना दी।

हिंदू संगठन देहरादून क्षेत्र के राकेश उत्तराखंडी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ की तो मुस्लिम युवकों ने कहा कि वह युवती को अपने जाल में फसा चुके हैं।

साथ ही इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में मुस्लिम युवकों से स्थानीय युवक पूछताछ कर रहे हैं ने बताया कि वह सहारनपुर के रहने वाले हैं तथा पांवटा साहिब के बाईपास में एक सैलून चलाते हैं।

मुस्लिम युवकों ने कहा कि यह लड़की भी उनके सलून में आती जाती रहती थी , जिसके चलते उसके साथ जान पहचान हो गई।

कुछ दिन के उपरांत मुस्लिम युवकों ने नाबालिग को उत्तराखंड घूमने का कार्यक्रम बनाया। और वह लोग मंगलवार को उत्तराखंड के चकरोता क्षेत्र की और निकल पड़े , लेकिन उनकी पोल खुल गई।

अभी कहना मुश्किल होगा कि मामला लव जिहाद का है या नहीं , लेकिन हिंदू संगठनों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से लव जिहाद से जुड़ा हुआ है और अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए राजस्व पुलिस चकराता के प्रभारी गुलशन हैदर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि का मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है या नहीं , लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता।

फिलहाल नाबालिग के परिजनों को भी बुला कर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...