लडभड़ोल के घटोड़ में आग की भेंट चढ़ा मकान, परिवार को डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव घटोड़ में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार गांव घटोड़ में शनिवार सुबह शशि कुमार पुत्र मनोहर लाल के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

मंडी – अजय सूर्या

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव घटोड़ में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार गांव घटोड़ में शनिवार सुबह शशि कुमार पुत्र मनोहर लाल के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

पीड़ित की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि जब वह घर के बाहर सुबह बैठे हुए थे तो कमरे से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान संजय चौहान और लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग से कमरे में रखी नकदी, कपड़े, फ्रिज व एलसीडी आदि सब जलकर राख हो गए हैं।

स्थानीय पंचायत प्रधान संजय चौहान, लडभड़ोल नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार और क्षेत्रीय कानूनगो बुद्धि सिंह ने मौके का जायजा लिया और प्रभावित परिवार से बात की।

इस बारे में नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान होने का अंदाजा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...