लंज: मृतका शैलजा कौंडल की सास-ससुर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज।

--Advertisement--

Image

लंज – व्युरो

पुलिस थाना कांगड़ा के अधीन चौकी लंज में शिकायत के आधार पर 498ए व 306 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है। 20 अप्रैल 2022 को शैलजा कौंडल (31) पत्नी कपिल कुमार निवासी ड़डोली आग के कारण बुरी तरह से झुलस गई थी तथा 29 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ में उसका देहांत हो गया जिसका अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में किया गया।

मृतका शैलजा कौंडल के पिता मोहन लाल ने पुलिस चौकी लंज में दी गई शिकायत में बताया है कि मेरी बेटी को आग लगाकर जलाया गया है। शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ में उपचाराधीन होने पर 25 अप्रैल को हमारी बेटी ने हमें बताया था कि उसके साथ चार दिन पहले ही ससुराल पक्ष ने मारपीट की थी।

शैलजा कौंडल द्वारा कही बात का वीडियो भी उनके पास है। शैलजा कौंडल ने बयान में बताया था कि उसकी सास व ससुर हमेशा ही मुझसे दहेज की मांग करते थे तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष को गालियां निकालते थे व मुझसे मारपीट करते थे।

पिता मोहन लाल ने बताया कि जब उनकी बेटी को आग लगी थी तो उसकी सास कहां पर थी, उसके साथ कुछ क्यों नहीं हुआ जबकि शैलजा कौंडल का पति भी आग से झुलसा हुआ है। उन्होंने पुलिस में दी गई शिकायत में सास-ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है तथा न्याय की गुहार भी लगाई है।

इस बारे में एसएचओ कांगड़ा भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसकी सास व ससुर के खिलाफ धारा 498ए व 306 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...