लंज कालेज में दूसरे दिन एनएसयूआई ने प्रोफेसरों के खाली चल रहे पदों के लिए किया जोरदार प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता

लंज कालेज में दूसरे दिन एनएसयूआई ने प्रोफेसरों के खाली चल रहे पदों के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कालेज में किसी छात्र ने कक्षाएं नहीं चलाई।

एनएसयूआई लंज की अध्यक्ष बर्षा पटियाल की अगुवाई में छात्रों ने प्रदेश सरकार होश में आओ के नारे लगाऐ। साथ ही हर्षा पटियाल ने कहा कि जव तक कालेज में पूरा स्टाफ नहीं आता है, तव तक यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

आज प्रदर्शन के दौरान एसएमसी की प्रधान मीना जम्वाल ने भी वच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर प्रदेश सरकार को रिक्त पद जल्द भरने की मांग की। इस मौके पर वच्चों ने कहा कि जव प्रोफेसर ही नहीं होंगे तो पढाई करने का क्या फायदा।

इस मौके पर वच्चों ने कहा कि कालेज में पहले से ही अंग्रेजी व राजनितिक शास्त्र की पोस्टें सालों से रिक्त चल रही है और अव सांईस दे दी गई है। पर प्रोफेसर नहीं है।

छात्रों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सांईस के लिए फिजिक्स,केमिस्ट्री के प्रोफेसर नियुक्त किए गए है। पर यह प्रोफेसर देकर सरकार उंट के मुंह में जीरा देने का काम कर रही है। जव तक पूरे प्रोफेसर कालेज में नही दिए जाते है। तव तक प्रदर्शन जारी रहेगा व कालेज के वच्चे किसी भी प्रोग्राम में हिसा नहीं लेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शिफाली शर्मा, प्रफुल पाठक, फुलकित, नेहा,कृतग्य,शायना, तन्नवी, पूजा, अनिकेत,सिमरन, अभिषेक, गितिका, दीपिका,पल्वी,मानवी, रितिका, महक, साक्षी, शिवानी सहित समस्त एनएसयूआई के कार्यकर्ता व कालेज के सभी छात्र मौजूद रहे।

कालेज प्राचार्य के बोल 

वहीं जब कालेज प्राचार्य वेद प्रकाश पटियाल से वात करने पर उन्होने कहा कि वर्तमान में कालेज में अंग्रेजी व राजनीति शास्त्र के प्रोफेसरों के पद की सालों से खाली चल रहे है इस साल से सांईस शुरू की गई है जिसके दो प्रोफेसर आ गए है वाकि खाली चल रहे पदों के भरने के लिए सरकार को पत्राचार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...