लंज कालेज में तीसरे प्रोफेसर ने भी संभाला पदभार

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

राजकीय महाविद्यालय लंज में राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसरों के ज्वाईन करने से लंज महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे वच्चों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। पिछले चार सालों से लंज महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर के रिक्त चल रहे पद पर मोती लाल ने जॉइन कर लिया है।

उनके साथ आए धर्मशाला कालेज के राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर अश्वनी चौधरी ने कहा कि मोती लाल उनका बहुत ही होनहार छात्र रहा है। जिसने 25 साल की आयु में प्रोफेसर वनकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। लंज कालेज के वच्चों को उनसे बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।

पिछले दिनों लंज कालेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर ज्योति कुमारी व फिजिक्स के प्रोफेसर अंकुर कुमार ने जॉइन किया था अव महाविद्यालय लंज में सिर्फ वोटनी का पद खाली रह गया है।

विधायक केवल सिंह पठनियां का किया आभार प्रकट

पीटीए प्रधान रेखा चौधरी, चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन मेहरा, वीडीसी सदस्य प्रीतम सिंह, विनोद चौधरी, लंज खास पंचायत प्रधान आशा देवी, प्रधान अपर लंज रेखा देवी, उप प्रधान डडोली शिवचरण सिंह सहित समस्त छात्रों व अभिभावकों ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठनियां का खाली चल रहे प्रोफेसरों के पदों को भरने के लिए आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...