लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
राजकीय महाविद्यालय लंज में सत्र 2023-24 पी.टी.ए की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सभा का आयोजन किया गया था । लेकिन सभा में कोरम पूरा न होने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका तथा सभा को स्थगित किया गया।
प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय लंज डॉ एस. के. सोनी ने बताया की अगली सभा 14 अकतूबर 2023 को दोपहर 1:30 बजे की जाएगी। प्राचार्य द्वारा सभी अभिभावकों से निवेदन रहेगा कि इस सभा में बढ़ चढ़ कर भाग लें ताकि नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके और महाविद्यालय में हो रहे विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
राजकीय महाविद्यालय लंज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय कि केंद्रीय छात्र संघ कि इकाई का मनोनयन मेरिट के आधार पर किया गया।
जिसमें वाणिज्य स्नातक तृतीय वर्ष से आँचल प्रधान, कला स्नातक तृतीय वर्ष से शवनम उप प्रधान, विज्ञानं स्नातक प्रथम वर्ष से तानिया महासचिव और परस कौंडल विज्ञानं स्नातक द्वितीय वर्ष से सह सचिव के पद पर मनोनयन किया गया।

इसके साथ ही मेरिट के आधार पर कक्षा प्रतिनिधि और विभिन्न प्रकार के क्लब के सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। नए मनोनीत हुए केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी और सदस्यों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के सोनी जी ने बधाई और सुभकामनाएँ दीं।
नव मनोनीत सदस्यों को जल्द ही उनके पद व गोपनीयता कि शपथ दिला दि जाएगी और इनके साथ सहयोग से महाविद्यालय के विकास के लिए प्रयास किया जाएगा।

