रोटरी क्लब धर्मशाला ने एपेक्स मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल धर्मशाला के सहयोग से भितलू में जांचा लोगो का स्वास्थ्य

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

रोटरी क्लब धर्मशाला की ओर से एपेक्स मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल धर्मशाला के सहयोग से ग्राम भितलू शाहपुर प्रखंड में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमित वर्मा, डॉ रमन पुरी नेत्र विशेषज्ञ और डॉ हिस्टी, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की। करीब 231 मरीजों की जांच की गई।

ईसीजी, रक्त परीक्षण किया गया और दवाएं भी मुफ्त दी गईं। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए सूचीबद्ध मरीजों का अगले महीने एपेक्स अस्पताल धर्मशाला में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने शिविर के लिए स्कूल हेडमिस्ट्रेस ज्योति और एपेक्स अस्पताल प्रबंधन को उनके योगदान और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इसी दिन दूसरे चरण में रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला ने गवर्नमेंट हाई स्कूल भितलु में छात्रों को 25 पुन: प्रयोज्य सैनिटरी नैपकिन वितरित किए । एपेक्स अस्पताल धर्मशाला के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हिस्टी ने मासिक धर्म स्वच्छता पर बालिकाओं को व्याख्यान दिया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...