
नूरपुर – देवांश राजपूत
राजकीय आइटीआइ नूरपुर में 27 मई को गुजरात की एक प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवकों का चयन नौकरी के लिए करेगी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 23 वर्ष की आयु के फिट्टर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक वेहिकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाइ मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाइल) , ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल जैसे व्यवसायों के युवकों का चयन करेगी।
उन्होंने बताया कि इस कैम्पस साक्षात्कार में 10वीं व 12वीं पास, आइटीआइ सर्टिफिकेट होल्डर युवक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने उपरोक्त में से किसी भी ट्रेड से आइटीआइ की हो। उन्होंने बताया कि इस कैम्पस साक्षात्कार में वह युवक भाग ले सकते हैं, जिनका उत्तीर्ण वर्ष 2021 या इससे पहले का है।
कैंपस साक्षात्कार वाले दिन लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा और पर्सनल इंटरव्यू के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।
कंपनी के द्वारा चयन होने पर कंपनी मंथली सीटीसी के रूप में 20,100 रुपये (13924/- इन हैंड), सब्सिडाइज्ड खाना, यूनिफाम्र्स, सेफ़्टी शूज़, पीपीई किट, कंपनी के नियमानुसार अवकाश, जीपीए, मेडिक्लेम और टर्म पॉलिसी जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
कंपनी सात महीने के लिए अनुबंध पर अभ्यार्थियों का चयन करेगी। सात महीने बाद अभ्यार्थियों का आंकलन किया जाएगा तथा तत्पश्चात उन्हें नियमित किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई को अपने साथ समस्त शैक्षणिक ऐवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र जैसे कि 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई के दस्तावेज़ तथा उन सब की फोटोस्टेट कापी 3 पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स तथा कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) लेकर सुबह 10 बजे से पहले राजकीय आईटीआई नूरपुर जिला कांगड़ा में आयें व इस स्वर्णिम अवसर को अपने हाथ से न जाने दें।
