हिमखबर डेस्क
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में लुधियाना (पंजाब) की एमसन गियर लिमिटेड कंपनी 14 दिसम्बर को आईटीआई पास (केवल युवक) अभ्यर्थियों के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी।
आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, वैल्डर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, ट्रैक्टर मैकेनिक और तकनीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, टूल एंड डाई मेकर तथा किसी भी आयु वर्ग के अभ्यर्थी इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

