रैहन में पकड़ी शराब से भरी ब्लैरो गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर – अनिल शर्मा
पुलिस थाना नूरपुर के तहत रैहन मे अवैध शराब से भरी ब्लैरो गाड़ी पकड़ी है । जिसमें देसी दारू संतरा मार्का 32 पेटी अवैध शराब की पेटियों से गाड़ी भरी हुई थी। सुबह पांच बजे का पुलिस टीम ने इस गाड़ी को शराब के साथ दबौचा है।
जानकारी के मुताबिक शराब से भरी ये गाड़ी जसूर से रैहन की तरफ आ रही थी। तथा स्थानीय शराव के ठेके के लोगों ने ये गाड़ी पकडी है। गाडी पकड़ने के बाद पुलिस को किया गया सूचित।

वहीं शराब पकड़ने बाले लोगो ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए है कि सूचना देने के डेढ़ घण्टे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची । उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 35 से 40 के करीब शराब की पेटियां हैं।
वहीं डीएसपी विशाल वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने पहुँच कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी जांच की जा रही है। रोचक बात यह है कि गाड़ी का नंबर 420 है तो वहीं गाड़ी के पीछे बलैकिया लिखा हुआ है।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के बोल
वहीं इस बारे में डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि रैहन में एचपी 80 ए 0420 नम्बर की ब्लैरो गाड़ी पुलिस ने शराब के साथ पकड़ी है।

जिसमे विशाल कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी हाड़ा फतेहपुर पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है आगामी कार्यवाही की जा रही है।

