रेवेन्यू रिकॉर्ड के रखरखाव के चलते डीआरओ वर्मा सम्मानित 

--Advertisement--

Image

पठानकोट, भूपिंदर सिंह राजू

पठानकोट के जिला माल अफसर अरविंद प्रकाश वर्मा को सहायक मुख्य सचिव विश्वजीत खन्ना की तरफ से प्रशंसा पत्र भेज कर सम्मानित किया गया है। सोमवार को पठानकोट के जिलाधीश संयम अग्रवाल ने जिला माल अफसर कम तहसीलदार अरविंद प्रकाश वर्मा को प्रशंसा पत्र सौंपा।

यह प्रशंसा पत्र उन्हें जिला पठानकोट के रेवेन्यू रिकॉर्ड को अच्छे तरीके से संभाल कर रखने के लिए दिया गया है बीते दिनों विभाग के  उच्चाधिकारियों की टीम ने जिला पठानकोट के रेवेन्यू रिकॉर्ड के रखरखाव और संभाल को लेकर निरीक्षण किया था जिस दौरान रेवेन्यू रिकॉर्ड कि अच्छे तरीके से संभाल को लेकर प्रशंसा पत्र दिया गया है और अन्य जिलों को भी इसी प्रकार रिकॉर्ड संभाल कर रखने के लिए प्रेरित किया गया है।

जिला माल अफसर अरविंद प्रकाश वर्मा ने प्रशंसा पत्र मिलने पर जहां विभाग के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया तो वही, उन्होंने कहा कि यह प्रशंसा पत्र सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं बल्कि उनकी टीम सभी कानूगो, पटवारी और अन्य कर्मचारियों की मेहनत है।

प्रशंसा पत्र मिलने पर वह अपनी टीम के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद करते हैं। वही, विधायक जोगिंदर पाल ने भी प्रशंसा पत्र मिलने पर जिला माल अफसर अरविंद प्रकाश वर्मा की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...