हिमखबर – डेस्क
भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 238 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
रेलवे लोको पायलट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 अप्रेल से शुरू हो चुके है जो 6 मई 2023 तक चलेंगे। इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार रेलवे लोको पायलट भर्ती 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते है। उम्मीदवार आवेदन जमा करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर विजिट कर सकते है।
Railway Recruitment 2023 Notification Details
Railway Bharti 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।
संस्था का नाम | भारतीय रेलवे |
पदनाम | सहायक लोको पायलट |
कुल पद | 238 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | भारत |
महत्वपूर्ण दिनांक
आवेदन प्रारंभ तिथि | 07/04/2023 |
अन्तिम तिथि | 06/05/2023 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 06/05/2023 |
परीक्षा तिथि | – |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | – |
आवेदन शुल्क
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 0 |
एससी /एसटी | 0 |
भूगतान | परीक्षा शुल्क का भूगतान आप डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते है। |
आयुसीमा
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
रेलवे भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें। |
रेलवे लोको पायलट भर्ती 2023: कुल पद
भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के कुल 238 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमे से 120 पर अनारक्षित वर्ग के लिए और 36 पद एससी के लिए, 18 पद एसटी और 64 ओबीसी के पदों पर भर्ती होगी।
भारतीय रेलवे के लिए जरूरी पात्रता
भारतीय रेलवे में के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं के साथ आईटीआई पास किया होना चाहिए। या मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रकिया
- कम्प्यूटर आधारित परीक्षा
- एप्टीट्यूड टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- भारतीय रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in से या नीचे दी गई लिंक पर जाकर भी सीधे आवेदन कर सकते है।
- लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते है।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
- सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
- फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
- फॉर्म चेक करने के बाद इसे सबमिट कर दे।
- फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
- फीस कटने के बाद अपनी आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।