रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ऐंठे 5 लाख, क्लीनिक संचालक पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां (राजीव):

तहसील बड़ोह के दनोआ निवासी विजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने बड़ोह के एक व्यक्ति पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले 5 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। विजय कुमार ने पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था तो उसका संपर्क बड़ोह में एक क्लीनिक चला रहे व्यक्ति से हुआ, जिसने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके लिए 5 लाख रुपए मांगे।

इसके बाद उसने परिवार वालों से बात की और बड़ोह में क्लीनिक वाले को एक अन्य दुकानदार की मौजूदगी में 10 दिसम्बर, 2018 को अढ़ाई लाख रुपए कैश के रूप में दे दिए। विजय कुमार ने कहा कि वे दोनों उसे दिल्ली ले गएए जहां रेलवे अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया और कहा कि अब उसकी 3 महीने की ट्रेनिंग होगी।

उसके उपरांत दो और लोगों से मिलवाया, जिन्हें 50-50 हजार रुपए देने को कहा। इनमें से एक व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपए डाल दिए जबकि दूसरे को नकद राशि दे दी। इसके उपरांत बाकी के डेढ़ लाख भी 50-50 हजार करके उन्हें दे दिए।

4 फरवरी, 2019 को अप्वाइंटमैंट लैटर देकर उसे कहा गया कि बिहार में ट्रेनिंग होगी। बिहार मेंएक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत वापस आया तो क्लीनिक संचालक ने कहा कि 3 महीने में ज्वाइनिंग लैटर आ जाएगा जो आज तक नहीं आया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...