रुमित सिंह ठाकुर को मंडी लोकसभा से चुनाव लडने का दिया न्यौता
मंडी – अजय सूर्या
देवभूमि सवर्ण मोर्चा व देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल की जिला मण्डी की कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यालय नागचला में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनीष मंढोत्रा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें देवभूमि युवा मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष तुलेश ठाकुर, राज्यकार्यकारिणी सदस्य अजय गुलेरिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वसमति से प्रशस्ताव पारित किया गया की सवर्णो आवाज़ बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर मंडी लोकसभा से चुनाव लड़े व सामाजिक भाईचारा व समानता कायम करने और सामान्य वर्ग के लोगों के हित व अधिकारो की रक्षा के लिए अन्य आयोगो की तर्ज पर सवर्ण आयोग गठन और सवर्ण वर्ग के लोगों की चिरलबिंत मांग पूरी हो सके।
इसके साथ ही बैठक को युवा मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष तुलेश ठाकुर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज अब अपना अपमान सहन नहीं करेगा और सरकार को तुरन्त एट्रोसीटी ऐक्ट में सुधार, जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर करना व अनारक्षित वर्ग का शोषण बन्द करना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने जिला मंडी में बीपीएल का लाभ ले रहे सभी प्रधान एवम उप प्रधानों को पद से तुरंत हटाने की बात की है।
अन्य वक्ताओं में अजय गुलेरिया, अनिल ठाकुर व जसवन्त सिंह ने एट्रोसीटी ऐक्ट के अनुचित प्रयोग व दुष्पर्भाव, अन्तर्जातिय विवाह प्रोत्साहन राशि बन्द करने के बारे मे भी प्रकाश डाला।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बल्ह मंडल से देवभूमि क्षत्रिय संगठन से विक्की गुलेरिया, किशोरी शर्मा, हरी सिंह, यशपाल अत्रि, सुमित, जगदीश लेख राज, महेन्द्र पाल शर्मा, सूरेश रावत, मनोज, शिव सिहं इत्यादि पदाधिकारी नेतर सिंह, यतीश मांडयाल उपस्थित रहे।

