
देहरा, शीतल शर्मा
देहरा में भी कांग्रेस की कोरोना रिलीफ कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। देहरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज देहरा में भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम जनता तक किटें पहुंचाने को लेकर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें यह किटें भेंट की। इस अभियान में कोरोना प्रभावित एवं जरूरत मंद लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए शुरुआत की गई थी।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि पंचायतों के लिए जनप्रतिनिधियों के हवाले यह किटें दी और यह सुनिश्चित किया गया कि यह जनप्रतिनिधि पंचायतों में जाकर लोगों को कोरोना वैश्विक महामारी के बारे में अवगत कराएं तथा यदि किसी को बुखार जुखाम तथा ऑक्सीजन की कमी जैसी अन्य समस्याएं हैं तो लोगों से संपर्क साधते हुए।
उन जनसमस्याओं का निपटारा करें। जरूरत मंद की मदद करते हुए उनका ऑक्सीमीटर के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाए। यदि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर तक भी मोहिया कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर काफी प्रबल है जिसके चलते हर पंचायत से हर दिन एक या दो मृत्यु हो रही हैं। अब तो कोरोना शहर से गांव की ओर बढ़ चुका है।
जिसके चलते इसका असर गांव के क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिल रहा है तथा जनता से भी यह अपील है कि यदि किसी को कोरोनावायरस लक्षण पाए जाते हैं तो वह समय रहते अस्पताल में उपचार के लिए जाएं। वहीं हरिओम शर्मा ने कहा कि एमरजेंसी में लोगों को स्वस्थ्य सुविधाओं से बंचित रहना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि बीते कल ज्वालामुखी में जब गर्भवती महिला को सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में इसलिए नहीं देखा गया कि उनके पास कोरोना रिपोर्ट नहीं थी। लेकिन उक्त महिला की डिलीवरी एम्बुलेंस में होती है। यह एक चिंता का विषय है सरकार यहां विफल हुई है। हरिओम ने कहा कि सरकार डॉक्टरों को जरूरी सामान मुहैया करवाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
