देश का प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, त्याग व बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे देशवासी
शिमला – नितिश पठानियां
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज के दौलत सिंह पार्क में पूर्व लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सेना के वीरों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश वासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह ने अपनी दूरदर्शिता और बेहतर रणनीति से सेना का कुशलता से नेतृत्व किया।

राज्यपाल ने कहा कि देश का हर एक सैनिक प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस देश का सैनिक विदेश में भी जाकर दूसरों की रक्षा करने का काम करता है। हम सभी लोग इन सैनिकों के त्याग बलिदान और सेवा के आधार पर इस देश में पूरी सशक्तता के साथ निर्भीक होकर रहते हैं। आज मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जीओसी इन सी. आर्ट ट्रैक एसएस महल, लैफ्टिनैंट जनरल दौलत सिंह के बेटे सुरेंद्र दौलत, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

