रिज पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

--Advertisement--

Image

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थित दौलत ङ्क्षसह पार्क में स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम यहां पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाएगा।

शिमला, जसपाल ठाकुर 

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थित दौलत ङ्क्षसह पार्क में स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम यहां पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाएगा।

निगम का सदन शुरू होते ही पूर्व मेयर कुसुम सदरेट, पार्षद किरण बावा सहित दिवाकर देव शर्मा ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में ही तीन दिन तक लगातार पानी नहीं आ रहा है।

शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद मिलते हैं। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंताओं से बात करें तो साफ कहते हैं कि हमारे हाथ में कुछ नहीं हैं। ऐसे में पार्षदों को लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। सदन में हंगामा बढ़ता देख महापौर सत्या कौंडल ने दो मिनट के लिए हाउस की कार्यवाही को रोक दिया। इसके बाद फिर से हाउस की बैठक को शुरू किया।

वहीं शहर में दो से तीन महीने पहले हिमकेयर कार्ड बनाने का काम शुरू होने का मसला भी उठा। पार्षदों के माध्यम से हिमकेयर के कार्ड बनवाए गए थे। लेकिन पार्षदों ने कहा कि आज तक लोगों को ये कार्ड नहीं मिले हैं। पार्षदों ने बीपीएल कार्ड का मसला भी उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 35 हजार इसके लिए आय सीमा तय की है, इसके दायरे के लोग शहर में नहीं मिलते हैं। पार्षद कैसे तय करेगा कि किसकी आय कितनी है। इसको लेकर काफी समय तक सदन में हंगामा होता रहा।

वहीं शहर में कोरोना काल के दौरान कारोबारियों को कूड़े के बिलों में कोई राहत नहीं दी गई। जिम के बिल को कम करने का प्रस्ताव फिर आया, बैठक में दवा के दुकानदारों को भूल गए। इनमें से किसी पर भी सहमति नहीं बन सकी।

सर्वसम्मति से पास हुआ प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की प्रतिमा रिज मैदान पर दौलत ङ्क्षसह पार्क में लगेगी। भाजपा शासित नगर निगम में ये प्रस्ताव कांग्रेस समर्थित पार्षद सिमी नंदा ने लाया। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस के साथ भाजपा समर्थित पार्षदों ने भी अपनी सहमति दी।

ध्वनिमत से निगम के सदन से ये प्रस्ताव पारित कर दिया। कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर सहित अन्य नेता लगातार ही इस मांग कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...