राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कांगड़ा जिला की हर पंचायत करे आवेदन: शशि बाला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पंचायतीराज दिवस पर मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए जिला कांगड़ा की हर पंचायत आवेदन करे। इससे मिलने वाली इनामी राशि से पंचायतों के विकास के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलती है।

पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के लिए जिला परिषद हाल में आयोजित कार्यशाला में यह बात जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने कही। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से 10 सितंबर से इस पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

अपने स्तर पर बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों को पहले यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाते थे। अब यह पुरस्कार नौ अलग-अलग श्रेणियों सहित ओवरआल विजेता के रूप दिया जा रहा है।

इस बार इनामी राशि भी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि यह महज अवॉर्ड प्राप्ति के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि इससे पंचायतों का डाटाबेस तैयार होगा। इससे पंचायतों के विकास कार्यों को मूल्यांकन करते हुए कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह ने पंचायतीराज विभाग से आए पंचायत इंस्पेक्टरों, पंचायत सचिवों, बीडीओ कार्यालय में सेवारत कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित पंचायती विकास में योगदान देने वाले अन्य विभागों के अधिकारियों को आवेदन की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कार्यशाला के बाद अब पंचायतों को आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए खंड स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...