राम कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल बद्दी की बैठक आयोजित

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार की अध्यक्षता में आज नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में व्यापार बद्दी के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

राम कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साईं मार्ग पर कार्यरत रेहड़ी-फड़ी वालों को उचित स्थान पर अपना कार्य करने के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेहड़ी फड़ी हटाने के साथ-साथ पीएनबी बैंक से लेकर वर्धमान चौक तक चार किलोमीटर लंबा डिवाइडर लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था में सुगमता होगी।

मुख्य संसदीय सचिव ने बैठक के उपरांत कहा कि साईं मार्ग का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। इस मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक से लेकर हनुमान चौक तक सांय 05.00 से रात्रि 08.00 बजे तक तक वाहनों की आवाजाही के लिए भी बंद रखने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बद्दी में शीघ्र ही नए बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण के लिए 32 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि साईं सड़क के दोनो ओर लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से रोड़ डिवाइडर तथा लाईटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बद्दी से हाउसिंग बोर्ड चौक (राधास्वामी भवन) तक लगभग 90 लाख रुपए व्यय कर आकर्षक लाईटें भी लगवाई जाएगी।

राम कुमार ने कहा कि मुख्य सड़कों का विस्तारीकरण किया जाएगा ताकि बाजार में पार्किंग की समस्या से निजात पाया जा सके। बद्दी क्षेत्र में लोगों की सुगमता के लिए स्थान चिन्हित कर शौचालयों का शीघ्र निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहन लाल, पार्षद सुरजीत तथा राहुल, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी प्रियांक गुप्ता, व्यापार मण्डल बद्दी के अध्यक्ष मान सिंह, उप प्रधान दिनेश, महासचिव राजेश व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...