आईटीएस सेक्टर के राज्य स्तरीय व्यवसायिक प्रशिक्षकों का दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मनेड में शुरू।
शाहपुर – कोहली
समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्त्वधान मे वोकेशनल शिक्षा के अतर्गत आईटीएस सेक्टर के राज्य स्तरीय व्यवसायिक प्रशिक्षकों का दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वंडर वर्ल्ड रिज़ॉर्ट मनेड मे शुरु हुआ। इस कार्यशाला का शुभारम्भ डाइट कांगडा के प्रचार्य एवम जिला परियोजना अधिकारी विनोद चौधरी द्वारा किया गया ।
ज़िला प्रशिक्षण समनव्यक डाo जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दितीय बैच मे जिला मण्डी, सिरमौर , बिलासपुर तथा किन्नौर् के 105 वोकेशनल ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण कार्यशाला मे डिजिटल शिक्षा तथा कंप्यूटर शिक्षा, तथा तकनीकी शिक्षा पर व्यवहारिक ज्ञान दिया जा रहा है ।
आज कार्यशाला के दूसरे दिन डाइट प्रवक्ता निशा कटोच ने प्रभावशाली शिक्षण प्रवन्धन् डा पवन ठाकुर विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस डिग्री कॉलेज धर्मशाला ने नेटवर्क सेक्युरिटी व साइबर क्राइम पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। अन्त मे प्रशिक्षण प्रभारी डा जोगिंद्र सिंह ने स्कूलों मे वोकेशनल शिक्षा के लिए वितीय प्रावधानों की जानकारी दी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वोकेशनल शिक्षा प्रोवाइडर ऐसेक्ट कंपनी के स्टेट को- ऑर्डिनेटर शैली कोहली तथा सेंटम स्टेट को- ऑर्डिनेटर नीलम चौहान, डाइट सुप्रिंटेंडेंट संदीप शर्मा, ज़िला सह समनव्यक मंजु धीमान, डाइट प्रवक्ता संजीव मनकोटिया, प्रशिक्षण टीम के सदस्य गौरव मेहता, आशीष जम्वाल, विशु तथा पवन शर्माआदि भी उपस्थित रहे ।

