रिवालसर – अजय सूर्या
सरस्वती विद्या मंदिर की राज्यस्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन चिंतपूर्णी में 6 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। इस ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर की गीतांजली ने गणित विषय में भाग लिया।

जिसमें गीतांजली के गणित माडल ने राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अदिति ने पत्र वाचन विज्ञान में दूसरा स्थान हासिल किया और निलेश ने गणित मॉडल में द्वितीय स्थान हासिल कर के स्कूल व क्षेत्र का नाम ऊंचा किया। गीतांजली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया।
स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल धर्म पाल राणा ने गीतांजली, अदिति व निलेश की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की व इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

