राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, धूमल को हराने वाले राजेंद्र ने भाजपा में जाने के दिए संकेत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता का फैसला सर्वमान्य था, है और भविष्य में भी रहेगा। जैसा जनता कहेगी, उसी के मद्देनजर अगला कदम उठाएंगे।

रविवार को अपने निवास स्थान पटलांदर में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में राणा ने कहा कि जनता अगर कहे कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भी विचार किया जाएगा। उनका मकसद मंत्री बनना नहीं है बल्कि लोगों के काम करवाना है और इसके लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

सुजानपुर की जनता का मान सम्मान उनका अपना मान सम्मान है। लेकिन सुजानपुर के हितों की अगर अनदेखी होगी तो विधानसभा क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी। राणा ने कहा वह 23 साल से राजनीति में हैं और धर्म व लोगों की पार्टी देखकर वह काम नहीं करते, उनके पास जो भी आया है उसका काम किया है।

प्रदेश सरकार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की अनदेखी कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सवा साल में उनकी रखी मांगें सरकार ने पूरी नहीं की हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा वह जो बोलते थे, पत्थर की लकीर होता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन्हें वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने तन मन धन से निभाया है।

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा हमीरपुर जिला जो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ होता था। वहां पर कांग्रेस का परचम लहराया। सुजानपुर के लिए जो अच्छा होगा वह किया जाएगा। बड़ा फैसला लेना पड़ेगा तो लोगों की सहमति से बड़ा फैसला भी लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...