राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में मिला प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया को पंजाब प्रदेश के साथ उत्तराखंड का प्रभार।

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंजाब, राजस्थान प्रभारी एव प्रदेश कांग्रेस महासचिब श्री केवल सिंह पठानिया जी ने गांधी आश्रम, सेवाग्राम, महाराष्ट्र में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया।ओर पंचायती राज के काम काज की रिपोर्ट भी सौंपी।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश के पंचायती राज को मजबूती देने ओर पंचायती राज में कई कमियों को दूर करने की रणनीति तैयार की गई।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया को पंजाब के साथ उत्तराखंड प्रभारी बना सौंपी नई जिमेदारी।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने मुझे पंजाब के साथ उत्तराखंड का प्रभार सौंपा ।जो मुझ पर राजीव गांधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने उत्तराखंड की जिमेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी मेहनत और लगन से निभाकर अपना कार्य करूँगा।पठानिया ने कहा कि पंजाब उत्तराखंड प्रदेशों में पंचायती राज संगठन को मजबूत किया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश भर में पंचायतीराज संगठन के जरिये उजागर किया जाएगा।

ओर काँग्रेस पार्टी हमेशा पंचायती राज को मजबूती प्रदान करती आई है।लेकिन भाजपा सरकार के आते ही पूरे देश मे पंचायती राज को खत्म ओर कमजोर करने का काम हो रहा है।लेकिन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कभी भी पंचायती राज की प्रणाली को कमजोर नही होने देगा।इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े लेकिन पंचायती राज को मजबूत और सशक्त बनाया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में पंचायती चुनावो में 80% पंचायत प्रधान,उप प्रधान, वार्डपंचों को,तीन जिलापरिषद सदस्यों और bdc सदस्यों को जीताया ये तभी संभव हो सका जब राजीव गांधी पंचायती राज को मजूबत करने के लिए जनता ने कांग्रेस समर्थित चेहरों को चुना।इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा पार्टी की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है।इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने पंचायतीराज में भारी जीत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रभारी केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपाई ओर बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...