राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन भी हुआ सक्रिय :- पन्डित

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

कांग्रेस पार्टी का अग्रणी संगठन राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन भी हिमाचल प्रदेश में लोकसभा उप चुनावों और विधान सभा के उप चुनावों को लेकर अचानक सक्रिय हो गया है, इसी क़डी को लेकर राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन बल्ह ब्लॉक मण्डी ने 29 -08-2021 को सुबह 11 बजे हिमगिरी होटल नेर चौक में एक बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश चौधरी करेंगे !

यह जानकारी आज राजधानी शिमला से प्रैस को जारी एक बयान में कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठन राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिला मीडिया प्रभारी एन. के. पन्डित ने मीडिया को जारी व्यान में दी ! उन्होंने कहा कि इस बैठक का उदेश्य मण्डी लोकसभा के उपचुनाव और विधान सभा के 3 सीटों पर होने जा रहें चुनावों के साथ साथ आगामी विधानसभा 2022 के चुनावों पर भी राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कि मुख्य भूमिका पर चर्चा कि जाएगी !

राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जिला मण्डी के मीडिया प्रभारी एन के पन्डित ने मीडिया को साँझा किए व्यान में बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश चौधरी, अजय ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, योगेश सैनी जिला कांग्रेस प्रवक्ता, राजीव गाँधी बल्ह ब्लॉक के अध्यक्ष तारा तुंगला, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार, जिला महासचिव विजय कश्यप और जिला मीडिया प्रभारी एन के पन्डित बिशेष रूप से उपस्थित होंगे !

एन के पन्डित जिला मीडिया प्रभारी राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...