राजपूत कल्‍याण सभा ने भी पुरानी पेंशन बहाली का किया समर्थन

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

राजपूत कल्याण सभा शाहपुर की बैठक का आयोजन गोहजू में हुआ। इसकी जानकारी देते हुए कल्याण सभा के प्रेस सचिव अनिल ठाकुर ने बताया बैठक की अध्यक्षता शाहपुर यूनिट के प्रधान विचित्र सिंह ने की। इस अवसर पर  महासचिव करनैल सिंह चौहान, वरिष्ठ उप प्रधान हरनाम सिंह ने राजपूत कल्याण सभा के वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा आम बैठक में रखा। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार का सामान्य वर्ग आयोग के  गठन के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सभा के अलग अलग यूनिट के  मुख्य सरंक्षक और उप प्रधान के साथ मुख्य सलाहकार भी इस बैठक में शामिल रहे। कल्याण सिंह ठाकुर मुख्य सलाहकार,  बलवंत मन्हास मुख्य सरंक्षक, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन ओंकार राणा ने भी अपने अपने विचार  बैठक में रखे।

सभा के वर्तमान उपलब्धियों को बताया सभा ने आठ कनाल भूमि राजपूत सभा को दान में देने के लिए विचित्र सिंह का आभार प्रकट किया।  महासचिव करनैल सिंह ने बताया कि इस आठ कनाल भूमि में चार कनाल भूमि पर राजपूत कल्याण सभा का भवन बनेगा और बाकी चार कनाल भूमि पर बृद्ध आश्रम राजपूत सभा बनाएगी। जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिलेगा।

इस बैठक की खास बात यह रही कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने सभी उपस्थित सदस्यों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए समर्थन की मांग की। जिला प्रधान ने कहा कि पेंशन किसी एक वर्ग का मुद्दा नहीं अपितु हर वर्ग की जरूरत है।

उपस्थित सदस्यों ने दोनों हाथ खड़े कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संपूर्ण समर्थन कांगड़ा जिला प्रधान को दिया और सरकार से मांग रखी कि जल्द पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस अवसर पर मदन राणा, कर्ण परमार, हरनाम सिंह, नरेंद्र बलौरिया, देवराज मन्हास सहित कई सदस्य शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...