शाहपुर – कोहली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर में वीरवार को प्रधानाचार्य नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती पूजा का अयोजन किया गया । इस दौरान समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में हवन-पूजा की गई।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर माँ सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान एवं सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और उन्हें परिश्रम व अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

