ज्वाली – शिवू ठाकुर
उपमण्डल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसर में आज HIMCOSTE शिमला के सौजन्य से ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय के अंतर्गत बच्चों का प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम तथा मॉडल्स की प्रदर्शनी तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
जिसमें विद्यालय के बच्चों ने तरह तरह के मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्यतः जल सरंक्षण मॉडल, सोलर ऊर्जा का मॉडल, स्मार्ट सिटी, जल शुद्धिकरण, हाइड्रोलिक लिफ्ट, वाटर हार्वेस्टिंग आदि प्रमुख रहे। साथ ही विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान विषय के ऊपर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की तरफ से विभिन्न टीमों का गठन किया गया था जिनमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडल्स को देख कर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए।
प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार के द्वारा पारितोषिक वितरण करके सम्मानित किया गया व निकट भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया गया। तथा बच्चों को सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि उनका का ज्ञान वर्धन हो सके।
इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करवाने में जितेंद्र मोहन, अंजली राणा, विजय मनकोटिया, विजय पाल, अक्षय कुमार, अभिषेक चौधरी ने विशेष सहयोग किया।
इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के कार्यकारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार के अलावा पाठशाला के विद्यार्थियों सहित पाठशाला के अध्यापकों जतिंदर मोहन चौधरी, कमल चौधरी, पूजा, जोगिंदर सिंह, अंजली गुलेरिया, विजय मनकोटिया, जोगिंदर सिंह, अनीश शर्मा, सुरेश कौंडल, विजय पाल, अरुण पगरोत्रा, अंजली पगरोत्रा, बलवंत सिंह, अक्षय कुमार, ईश्वर दास, विजय शर्मा, उषा आदि अध्यापकों सहित सुषमा, शैलां देवी, मोनिका, पवन कुमार तथा एस एम सी सदस्यों ने समस्त प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी गई।

