इन्दौरा/कांगड़ा – शम्मी धीमान
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल 10 वीं का परिणाम घोषित किया गया | जिसमें लडकियों ने मारी बाजी | वहीं सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी अपना दमखम दिखाया, जिसमें उपमंडल इन्दौरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में भी बेटियों ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया |
10 वीं कक्षा में प्रथम स्थान अन्जु बाला, द्वितीय स्थान अंजली कुमारी व तीसरे स्थान पर रुचि व तनवी रही | अन्जु ने 666 अंक लेकर प्रथम, अंजली कुमारी ने 651 अंक लेकर दुसरे व रुचि व तनवी ने 633 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया | रोहित ने 89 % अंक हासिल किये |
अंजु से बातचीत की तो उसने बताया कि व भविष्य में अध्यापक बनना चाहती है | अंजु के पापा किसान है व माता गृहणी है || तनवी ने बताया कि वह अध्यापक बनना चाहती है, तनवी के पिता कंपनी में कार्यरत हैं व माता गृहणी है || रुचि ने बताया कि वह स्टाफ नर्स बनना चाहती है, रुचि के पिता कंपनी व माता गृहणी है |
स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि स्कूल का परिणाम सराहनीय रहा है, इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल के स्टाफ, माता- पिता व बच्चों को दिया | वह भविष्य में और बेहतर करने की कामना की |
प्रधानाचार्य ने बच्चों व उनके माता – पिता व समस्त स्कूल के स्टाफ को शुभकामनाएं दी , तथा सम्भव सहयोग करने की बात कही |

