राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण का मेन गेट जर्जर हालत में, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण का मेन गेट जो कि लंबे अरसे से जर्जर हालत में है और जो कि कभी गिर सकता है और जिस से और जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है, क्योंकि इस स्कूल के मेन गेट के साथ से हर दिन बच्चे स्कूल आते-जाते हैं.

इस मेन गेट की नींव भी निकल चुकी है. अब तूफान और बारिश,बारिश का मौसम चल रहा है इस मेन गेट की सपाट कभी भी गिर सकती हैजिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इस गेट को बंद कर दिया गया हैऔर गेट के साथ से ही बच्चे स्कूल में आते जाते हैं ,लेकिन फिर भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है क्षतिग्रस्त गेट कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है. स्कूल के प्रधानाचार्य रामकिशन ठाकुर ने बताया कि इस गेट के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है

एसएमसी के पदाधिकारियों औरअभिभावकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से गुहार लगाई है कि इस क्षतिग्रस्त गेट को डिस्मेंटल करवाकर ,नए गेट का निर्माणऔर स्कूल में चारदीवारी का निर्माण करवाया जाएजिससे नौनिहालों के साथ ही स्कूल में आने जाने वाले नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...