राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार

--Advertisement--

Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार, भटियात विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधा सड़क, शिक्षा ,स्वास्थ्य पर किया जाएगा प्रयास, बंद पड़ी सिंचाई परियोजना फिन्ना सिंह का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, चुवाड़ी- जोत सड़क को डबल लेन करने के लिए 20 करोड़ रुपयों की 

चुवाड़ी – हिम खबर टीम 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया ने रविवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक अहम दिन होता है। जिसमें मेधावी छात्रों को वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य स्कूली गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।

कहा…..जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य करें निर्धारित

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने के साथ अपने माता-पिता, गुरूजनों तथा बड़ों का आदर-सम्मान करने का भी आह्वान किया।

कहा….युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा 

उन्होंने अध्यापकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा है है और युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं क्षमता का सदुपयोग कर एवं उनमें अनुशासन की भावना का विकास कर सुदृढ़ समाज, विकसित प्रदेश व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कहा….. क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता

कुलदीप पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी- जोत सड़क को डबल लेन करने के लिए 20 करोड़ रुपयों की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है और जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।

उन्होंने आगे कहा कि सियुन्ता – लाहडू सड़क मार्ग को 1 वर्ष के भीतर डबल लेन बनाया जाएगा । इसके साथ लंबित सिंचाई परियोजना फिन्ना सिंह का निर्माण कार्यो को भी जल्द शुरू किया जाएगा ।

चुवाड़ी में बन रही सीवरेज परियोजना को जल्द पूरा कर जनता को जल्द समर्पित की जाएगी। भटियात में जल्द खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।

भटियात विधानसभा में मूलभूत सुविधा सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। जिले में रिक्त पडे पदों पर भी पठानिंया ने चिंता व्यक्त की और उन पदों को जल्द भर कर जनता को सुविधाजनक बनाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य स्कूली गतिविधियों मे उत्कृष्ठ रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने स्कूल को 31000 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य रुचिका महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों से सम्बंधित वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । एनपीएस संध भटियात ने विधानसभा अध्यक्ष को हार व चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, डीएफओ डलहौजी कमल भारती, प्रोजेक्ट निदेशक आईडीपी रामस्वरूप शर्मा, अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल, महासचिव विजय सिंह कंवर, जिला महासचिव राजीव कौशल,अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटीया, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार ,उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र सिंह चाढक, पार्षद कमल सिंह, रोहित शर्मा, हीतेश बैहल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू शर्मा व स्कूल के अध्यापक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...