राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में चल रहे पांच दिवसीय इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ समापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

आज शनिवार दिनांक 24 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में चल रहे पांच दिवसीय इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ।

19 सितंबर को शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (हमीरपुर) के कुलपति डॉ शशि कुमार धीमान द्वारा की गई थी। उस अवसर पर उन्होंने अधिकतम तकनीकी मानवीय क्षमता को प्राप्त करने के साधन बताएं एवं इंडक्शन प्रोग्राम के महत्व साझा किया था।

दूसरे दिन डॉ प्रदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर एन.आई.टी. (हमीरपुर) ने तकनीकी उन्नति के बारे में छात्रों का मार्गदर्शन किया था। तीसरे दिन में राजकीय महाविद्यालय (धर्मशाला) के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नरेश शर्मा ने अंग्रेजी भाषा के महत्व के बारे में बताया था।

चौथे दिन के प्रथम वक्ता राजीव नैयर, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी (चंडीगढ़) रहे थे। उन्होंने आई.टी. विभाग को निम्न क्षेत्रों तक पहुंचाने के विभिन्न साधनों के बारे में छात्रों को अवगत कराया था। उसी दिन के दूसरे वक्ता अक्षित शर्मा, ब्रांच हेड एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी (चंडीगढ़) जी ने फुल स्टैक डेवलपमेंट की जानकारी दी थी।

अंतिम दिन में शौविक बनर्जी, ग्लोबल सीईओ रिज़ोल्व लिमिटेड एवं दीपक राय, सीईओ एंड को-फाउंडर पल्स प्ले डिजिटल (धर्मशाला) द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। शौविक ने छात्रों को विभिन्न तकनीकों के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम का समापन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्रधानाचार्य डॉ राजेश शर्मा एवं स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के समन्वयक डॉक्टर विक्रम श्रीवत्स द्वारा हुआ। प्रधानाचार्य ने समस्त वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए यह अपेक्षा जताई कि जो भी कुछ इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा है वह सब छात्रों द्वारा समझा गया होगा एवं छात्र उस पर कार्य करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष डॉ पवन ठाकुर, डॉ सतीश सूद, सुशीला पठानिया और सचिन अवस्थी भी उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...