राकेश पठानिया ने बारिश प्रभावित बरियारा के परिवारों को दिए सहायता चेक,जमीन अलाट करने का भी मिला आश्वासन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश ने जिला कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में कोहराम मचाया था। बारिश के कारण जहां उपमंडल शाहपुर और उपमंडल भवारना में मलबे की चपेट में आने के दो लोगों की मृत्यु हो गई थी।

वहीं दूसरी और गत शनिवार की रात को उपमंडल नूरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत खेल के बरियारा गांव में मूसलधार वर्षा के कारण जमीन धंसने से शनिवार देर रात सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुए घरों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को तिरपाल देकर टेंट में अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर दी है। अब यह लोग अभी तक टेंट में ही रह रहे हैं।

प्राकृतिक आपदा के कारण यह सभी परिवार मानो सड़क पर आ गए हैं। पक्के घरों को छोड़कर यह लोग टेंट पर रहने को मजबूत हो चुके हैं। उस समय इस प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत तो दी गई थी, लेकिन प्रभावितों को जमीन मिलने की उम्मीद है।

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने शुक्रवार को खेल पंचायत के बरियारा गांव में बेघर हुए 7 परिवारों को राहत राशि भेंट की। राकेश पठानिया ने बलकार सिंह, ओंकार सिंह, कर्म चंद, सत्या देवी, संजू कुमार, सुरेश कुमार व बलवीर सिंह को राहत राशि के रूप में 75-75 हजार रुपये के चैक भेंट किए।

इससे पूर्व बेघर हुए 7 परिवार को वन मंत्री राकेश पठानिया ने बीते रविवार को 15-15 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए थे। राकेश पठानिया ने प्रशासन को बेघर हुए परिवारों को मकान बनाने के लिए जल्द जमीन चिन्हित करने की हिदायत दी है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि उन्हें जल्द ही सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए जमीन अलॉट करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर एसडीएम अनिल भारद्वाज , पंचायत के उपप्रधान बलवान सिंह, कानूनगो मनोज पठानिया व पटवारी राजेश बग्गा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...