“रम” फ़िल्म की शूटिंग के लिए हमीरपुर पहुंचे राज बब्बर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 26 दिसंबर – अनिल कपलेश

रम फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग के लिए मशहूर सिनेमा अभिनेता राज बब्बर हमीरपुर पहुंचे। राज बब्बर जब डुगाड़ पहुंचे, तो स्थानीय लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ी।

डुगाड़ में रम फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरा दिन कई सीन फिल्माए गए। जिसमें कैमरा एक्शन रीटेक कट पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।

फिल्म में एक कुश्ती का दृश्य फिल्माया गया, जिसमें बतौर अभिनेता राज बब्बर ने अपने डायलॉग के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

जब उन्होंने एक पहलवान को चित किया तो लोगों ने भाई साहिब कर उनका हौसला अफजाई का। इस फिल्म के डायरेक्टर तरुण शर्मा हैं।

रम फिल्म शूटिंग में कई ऐसे सीन हैं, जो हिमाचल प्रदेश में ही शूट किए जाएंगे। 29 दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग देवभूमि हिमाचल में होगी। शूटिंग में स्थानीय कलाकारों में विमला राठौर अहम भूमिका में नजर आ रही है।

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर के छोटे से कस्बे डुगाड़ में फिल्म की शूटिंग को देखकर लोग उत्साहित हुए।

शूटिंग के दौरान राज बब्बर की एक फैन अंजली कुमारी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...