रजनीश ठाकुर बने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के मीडिया इंचार्ज

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन जसविंदर चौहान ने नेशनल प्रधान यूथ इंटक संजय गाबा और हिमाचल प्रदेश के प्रधान इंटक बाबा हरदीप सिंह से विचार विमर्श करने के उपरांत आज अपनी हिमाचल प्रदेश की इकाई में इजाफा करते हुए जिला कांगड़ा तहसील हरीपुर गांव मेहवा से संबंध रखने वाले रजनीश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश इंटक का मीडिया इंचार्ज बनाया है।

इसकी जानकारी प्रेस रिलीज करके जसविंदर चौहान ने दी। जसविंदर चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रति रजनीश ठाकुर की प्रदुब्धता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश मैं इनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

वहीं रजनीश ठाकुर ने भी नेशनल प्रधान संजय गवा, हिमाचल प्रदेश के प्रधान बाबा हरदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया है।

जिम्मेदारी मिली है जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएंगे शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद – रजनीश ठाकुर

रजनीश ठाकुर ने कहा कि श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इंटक भारत का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है और मुझे खुशी है कि संजय गावा और बाबा हरदीप ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उस पर जिम्मेदारी से काम करूंगा और मजदूर वर्ग का हर तरफ ध्यान रखकर उनकी समस्याओं का यूनियन के साथ मिलकर हल करेगे।

ताकि मजदूरों की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर मजदूरों की दशा में सुधार हो और उनको समानता का अधिकार दिलाएंगे। मजदूर लोग मेरे दिल के काफी करीब हैं। मैं भी एक मजदूर परिवार से निकला हूं। मैंने मजदूरों के लिए पहले भी आवाज उठाई थी। अब संगठन के साथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि भारत के संविधान में भी मजदूरों के हक का खास ध्यान रखा गया है।

बहुत कुछ दिया है कांग्रेस ने सुई से जहाज तक कांग्रेस ने बनाया और कुछ कहते हैं कांग्रेस ने कुछ नहीं किया इंटक भी कांग्रेस की देन, हजारों मजदूरों के हकों को दिलाने का काम करती है इंटक – रजनीश ठाकुर

रजनीश ठाकुर ने कहा की बहुत से लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस ने सबको वोट देने का अधिकार दिया है। मालिक और मजदूर दोनों को वोट देने का अधिकार भारत के संविधान ने दिया है? भारत के संविधान ने सबको वोट का अधिकार दिया है।

मजदूर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। नेहरू और बाबा साहेब अम्‍बेडकर की सोच का नतीजा था कि जब दुनिया के कई लोकतांत्रिक देशों में सबको वोटिंग का अधिकार नहीं था, उस वक्‍त मालिक-मजदूर समेत सबको वोटिंग का अधिकार मिला। इस अधिकार से लोग सांसद, विधायक से प्रधानमंत्री बने है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...