योगी बोले- आतंकवाद, अलगाववाद व माफिया के साथ साये की तरह रहा है कांग्रेस का हाथ

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल जो प्रगति हुई कांग्रेस उतना अपने 55 साल की सत्ता में नहीं कर पाई। माफिया विकास के रास्ते का सबसे बड़ा अवरोधक (बैरियर) है। कांग्रेस ने हमेशा इसे पोषित किया।

जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह रवि के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत उस ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जिसने कभी 200 साल तक हम पर राज किया था।

संकट में भारत ने दिया नेतृत्व

वैश्विक मंच पर देश की बढ़ी हुई ताकत का अहसास इस बात से हो जाता है कि दुनिया पर जब भी कोई संकट आता है भारत उससे निपटने के लिए नेतृत्व देता है। मोदी के नेतृत्व में भारत अब पिछलगु देश नहीं रहा बल्कि वह ताकत बन गया है जिसके एक-एक कदम पर दुनिया नजर रहती है।

1952 में जनसंघ की स्थापना के बाद डा.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश दो प्रधान दो निशान का विरोध किया था । मोदी ने हिम्मत दिखाते हुए अनुछेद-370 को समाप्त करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया।

कांग्रेस सरकार होती तो वैक्सीन का पैसा कहीं और एडजस्ट कर दिया होता

आतंकवाद व अलगाववाद के साथ कांग्रेस का हाथ साये की तरह रहा है। आज देश 5G कनेक्टिविटी की तरफ आगे बढ़ चुका है जबकि कांग्रेस के समय में 2G घोटाले ने उनके एक -एक नेता के चहरे को भ्रष्टाचार की कालिख से कलंकित किया।

कोरोना काल में मोदी की बदौलत मुफ्त की वैक्सीन, राशन देश के हर कोने में दिए गए। यदि कांग्रेस भूल से भी इस समय सत्तासीन होती तो वैक्सीन का पैसा कहीं और एडजस्ट कर दिया होता। अतः राशन डकार गए होते।

अगले साल तक पूरा होगा राम मंदिर निर्माण

भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण अगले साल तक पूरा हो जाएगा। कांग्रेस राज में राम मंदिर कभी न बन पाता। काशी विश्वनाथ धाम संवर चुका है। मथुरा, वृंदावन संवर रहे हैं।

हिमाचल की सत्ता के सपने देखने वालों की उप्र में दो सीटें

योगी आदित्यनाथ ने ज्वालामुखी से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पांच साल में प्रदेश में जयराम सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार पूरे शासनकाल में प्रदेश की जनता के प्रति समर्पित रही है। हिमाचल में AIIMS, IIT, Medical College खुल रहे हैं।

ऐसा सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि हिमाचल डबल इंजन सरकार का हिस्सा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग हिमाचल में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं उनकी 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दो सीटें आईं हैं। राम नाम सत्य के लिए भी चार लोगों का होना जरूरी होता है, लेकिन कांग्रेस वह भी नहीं जुटा पाई।

ज्वालाजी मंदिर में टेका माथा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...