योगराज के परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला सहारा

--Advertisement--

योगराज के परिवार को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला सहारा

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

ग्राम पंचायत काहरी के गांव कंडा के स्वर्गीय योगराज के परिवार के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना वरदान बनी है। योगराज की गत फरवरी महीने में अकस्मात मृत्यु हो गई थी। योगराज ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अवांह में जीवन ज्योति योजना के तहत अपना खाता खोल रखा था।

जब योगराज के पिता बाबू राम शाखा अवांह पंहुचे तो शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह ने उन्हे बताया कि आपके बेटे के खाते के साथ उसका बीमा भी हो रखा है। उसकी मौत के बाद बैंक की ओर से उनके द्वारा करवाए गए बीमा को लेकर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की गई। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैंक की ओर से योगराज के पिता बाबू राम को दो लाख रूपये की बीमा राशि शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह के द्वारा प्रदान की गई।

शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह ने लोगों से अपील की है कि 18 से 70 वर्ष के सभी लोगों से जीवन ज्योति बीमा योजना में शामिल होने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमले का प्रयास, कूदकर बचाई जान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे...

गुच्छी बीज का सफल शोध, पॉलीहाउस में सब्जियों की तरह उगेगी दुर्लभ, खुंब निदेशालय को मिली सफलता

हिमखबर डेस्क पहाड़ों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली औषधीय...