“यूनिटी इन क्रिएटिविटी” की रंगोली प्रतियोगिता में कनिका को दूसरा स्थान, 75 हजार का इनाम

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, 04 फरवरी – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की छात्रा कनिका शर्मा ने “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” की राज्य स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।

कनिका को ग्रैंड फिनाले में 75 हजार का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम पांच फरवरी को दिल्ली के चाणक्यपुरी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में आयोजित किया जाएगा।

कनिका स्थानीय लुहार्वी गांव से संबंध रखती है। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की छात्रा है। कनिका बीएससी जीव विज्ञान की होनहार छात्रा होने के साथ-साथ एनसीसी कैडेट भी है।

कनिका ने आजादी के अमृत महोत्सव पर “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें कनिका ने राज्य में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

यह पुरस्कार दिल्ली के चाणक्यपुरी में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो रामकृष्ण ने इस उपलब्धि पर कनिका को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कनिका की उपलब्धि से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरणा मिलेगी।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राध्यापकों, डा.पीएल जनेऊ, प्रो बच्चन सिंह , डॉ प्रकाश गौतम, ज्योति प्रभा, प्रो नीलम शर्मा तथा प्रो.बोविन्द् चन्द ने कनिका को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...